कोण्डागांव

हितग्राहियों को वन अधिकार पत्र, निर्माण कार्यों का भूमिपूजन
06-Sep-2023 9:26 PM
हितग्राहियों को वन अधिकार पत्र, निर्माण कार्यों का भूमिपूजन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कोण्डागांव,  6 सितंबर।
क्षेत्रीय विधायक मोहन मरकाम ने ग्राम कमेला में हितग्राहियों को राजस्व अधिकारी पट्टा एवं वन अधिकार पत्र  देकर अनेक कार्यों का भूमिपूजन किया गया।                   

कोण्डागांव विधानसभा  के अंर्तगत ग्राम पंचायत कमेला में  आज  कैबिनेट मंत्री मोहन मरकाम ने जनप्रतिनिधियों के बीच 22 हितग्राहियों को राजस्व अधिकारी पट्टा एवं वन अधिकार पत्र वितरण किया, वहीं क्षेत्रीय विधायक ने कमेला में नारी निर्माण अनुमानित लागत दो लाख रूपये, वहीं 100 मीटर सीसी सडक़ निर्माण लागत राशि तीन लाख पचास हजार रूपये का निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया गया।

इस मौके पर झुमुक लाल दीवान जिलाध्यक्ष कांग्रेस कमेटी कोण्डागांव, उपाध्यक्ष जिला पंचायत कोण्डागांव, शिवलाल मंण्डावी अध्यक्ष जनपद पंचायत कोण्डागांव, भरत देवांगन ब्लॉक अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी कोण्डागांव, लक्ष्मण पांडे उपाध्यक्ष ब्लाक कांग्रेस कमेटी कोण्डागांव, खेमती कश्यप सरपंच कमेला, ईतवआरइन पांडे उपसरपंच कमेला, ओंकार पांडे, लोकमन दीवान भावसिंग सहित बहुत कांग्रेसी शामिल थे।


अन्य पोस्ट