कोण्डागांव
जिला स्तर आबकारी नियंत्रण कक्ष स्थापित
26-Aug-2023 8:56 PM

Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
कोण्डागांव, 26 अगस्त। आगामी विधानसभा निर्वाचन 2023 के पूर्व तैयारी हेतु जिला स्तरीय आबकारी नियंत्रण कक्ष (कंट्रोल रूम) स्थापित किया गया है। इस नियंत्रण कक्ष में कोण्डागांव के आम नागरिकों द्वारा अवैध मदिरा एवं मदिरा दुकानों से संबंधित शिकायतों को सूचित किया जा सकता है। सभी शिकायतों का नियंत्रण कक्ष द्वारा त्वरित निराकरण किया जायेगा। इस हेतु नियंत्रण कक्ष दूरभाष नम्बर 07786-242481 को जारी किया गया है। यह नियंत्रण कक्ष सप्ताह में प्रतिदिन 24 घण्टे संचालित किया जाएगा।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे