कोण्डागांव

चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग पर बच्चों ने मनाई खुशियां
24-Aug-2023 9:36 PM
चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग पर बच्चों ने मनाई खुशियां

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कोंडागांव,  24 अगस्त।
कोंडागांव जिला अंतर्गत संचालित प्राथमिक शाला जोन्दरा पदर में भारत के चंद्रयान मिशन की सफलता पर बच्चों में विज्ञान विषय के प्रति  जागरूकता लाने के उद्देश्य से संस्था की प्रधान अध्यापक मधु तिवारी ने चन्द्र अभियान में भारत की सफलता की कहानी सुना कर बच्चों को जागरूक किया। 

चंद्रमा पर चन्द्रयान भेजने वाला भारत दुनिया का चौथा देश है, साथ ही दक्षिण ध्रुव पर चन्द्रयान भेजने वाला विश्व का प्रथम देश  बन गया है। साथ ही  दुनिया में पहली बार चन्द्रमा पर कदम रखने वाले नील आर्म स्ट्रांग व भारतीय अंतरिक्ष यात्री राकेश शर्मा के बारे में विस्तार से बताया। चन्द्रयान की सफलता पर सभी ने खुशियां बांटते हुए भारत माता की जय वन्देमातरम के नारे लगये व इसरो के वैज्ञानिकों को बधाई व शुभकामनाएं दीं।


अन्य पोस्ट