कोण्डागांव

कोंडागांव, 3 अगस्त। महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष राज मरकाम ने लता उसेंडी द्वारा जारी बयान पर प्रतिक्रिया देते कहा कि छत्तीसगढ़ में 15 सालों तक सत्ता मे रहने वाली भाजपा ज़ब 15 सीटों मे सिमटकर रह गयी तो कम से कम विपक्ष की भूमिका को अच्छे से अदा करनी चाहिए, क्योंकि लोकतंत्र मे विपक्ष की अहम भूमिका होती है परन्तु यहाँ भाजपायों को बयानवीर बनने से फुरसत नहीं। भाजपा झूठ की बुनियाद पर पुन: सत्ता हासिल करने की फिराक में है इन्हें जनता से कोई सरोकार नहीं है। अगर जनता से मतलब होता तो पूर्व मंत्री लता उसेंडी बेतुके बयानबाजी के बजाय पिछले साढ़े 4 वर्षों में जनता की आवाज बन सडक़ों मे जनता के हितों की लड़ाई लड़ते नजर आती, पर कहां भाजपाइयों को केवल राजनीति से मतलब है।
मणिपुर कांड में भाजपा मौन रही यहीं नहीं सम्पूर्ण भारत देश में भाजपा की कोई महिला नेत्री नहीं मिली, जिसने मणिपुर घटना की निंदा की हो। आगामी चुनावों को देख आज मीडिया में बयानबाजी कर सुर्खियों में आने के लिए सुकमा कांड याद आ रही है। भाजपाई पिहले अपने गिरेबान में झांके, 15 साल की भाजपा सरकार में कैसे-कैसे कृत्य किये हैँ फिर कांग्रेस सरकार पर ऊँगली उठायें।
कांग्रेस की सरकार मे कभी आरोपियों को बख्शा नहीं जाता। घटना के संज्ञान में आते ही त्वरित कार्यवाही कर जेल की सलाखों के पीछे होता है चाहे कांड कोई सा भी हो, आरोपी कोई भी हो। हमने तो 15 सालों मे हुई घटनाओं को अपने आँखों से देखा है। कोंडागांव को जुआ अड्डा के नाम पहचान दिलाने में आपका अदृश्य सहयोग सराहनीय रहा है। कांग्रेस की सरकार आने के बाद सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ मे अवैध कामों को बंद करने का काम किया गया।
क़ांग्रेस की सरकार में गरीब मजदूर किसानों के विकास के लिए प्रदेश की समृद्धि के लिए योजना बनाकर छत्तीसगढ़ के चौमुखी विकास के लिए काम किया है।
आगे कहा कि भाजपा को केवल राजनीति से मतलब है वे राजनीति करते रहे। कांग्रेस को जनता के सुख दु:ख से मतलब है क्षेत्र के विकास से मलतब है हम अपने क्षेत्र और प्रदेश के विकास के लिए लगातार कार्य करते रहेंगे।
आगामी सरकार पुन: कांग्रेस पार्टी की बनेगी, ऐसा छत्तीसगढ़ की जनता कह रही है। लोकतंत्र में जनता के विचार सर्वोपरि हैं। भाजपा के राजनीतिक बयानबाजी से कोई फर्क नहीं पड़ेगा। भाजपा बयानवीर बनने का यह सिलसिला लगातार जारी रखें।