कोण्डागांव

भाजपा सरकार कर रही किसानों को 4 गुना भुगतान-केदार
10-Jun-2023 9:22 PM
भाजपा सरकार कर रही किसानों को 4 गुना भुगतान-केदार

कोंडागांव, 10 जून। भाजपा प्रदेश महामंत्री केदार कश्यप ने जारी विज्ञप्ति में कहा कि  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने धान समेत सभी कृषि उपज के मूल्य में पर्याप्त वृद्धि कर अन्नदाताओं का सम्मान किया है। हम इस मूल्य वृद्धि के लिए प्रधानमंत्री श्री मोदी और केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर का अभिनंदन करते हैं। 

धान के समर्थन मूल्य में 143 रुपए प्रति क्विंटल की वृद्धि कर इसे अब 2.183 रुपए कर दिया गया है। मोदी जी की सरकार द्वारा की गई, यह वृद्धि मनमोहन सरकार के कार्यकाल के 1310 रुपए की तुलना में करीब 67 प्रतिशत अधिक है। यहीं मूंग दाल के समर्थन मूल्य में 803 रुपए, मूंगफली में 527 रुपए, मोटे अनाज ज्यार में 210, बाजरा में 150, रागी में 268 रुपए, मक्का में 128 रुपए, अरहर दाल में 400 रुपए, उड़द दाल में 350 रुपए, सोयाबीन में 300 रुपए की वृद्धि की गई है। 

छत्तीसगढ़ के किसानों को धान के बढ़े समर्थन मूल्य का लाभ तो मिलेगा ही, साथ ही मोटे अनाज की कीमतों में भारी वृद्धि कर भी प्रदेश के किसानों के हित में कल्याणकारी कदम उठाया गया है।

प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार ने हमेशा किसानों की वित्तीय स्थिति मं  सुधार पर ध्यान केंद्रित किया है। मोदी जी की सरकार ने राष्ट्रीय कृषि विकास योजना, राष्ट्रीय खाय सुरक्षा मिशन, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना जैसी कई योजनाएं प्रारम्भ की जिससे किसानों को उनकी मेहनत और परिश्रम का उचित मूल्य प्राप्त हो और देश का किसान और सशक्त बने।

भाजपा सरकार ने न सिर्फ एम.एस.पी. बढ़ाई बल्कि जन धन खातों में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के साथ यह भी सुनिश्चित किया की बढ़ी हुई एम.एस.पी का लाभ सीधे किसानों तक पहुंचे मोदी जी ने यह सुनिश्चित किया है कि किसानों का एक-एक पैसा उन तक पहुंचे। 


अन्य पोस्ट