कोण्डागांव
महाकवि निराला जयंती पर सांस्कृतिक
28-Jan-2023 10:25 PM

Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
कोण्डागांव, 28 जनवरी। प्राथमिक विद्यालय जोंधरा पदर में बसंत पंचमी व महाकवि निराला जयंती मनाई गई। इस अवसर पर ऋषि वैदिक साहित्य पुस्तकालय बृजलोक अकादमी ट्रस्ट द्वारा मधु तिवारी प्रधानाध्यापक प्राथमिक शाला जोंधरा पदर को उनके साहित्य साहित्य सृजन एवं साहित्य गतिविधियों सांस्कृतिक सामाजिक गतिविधियों में निरंतर व रचनात्मक योगदान देने के लिए संस्था द्वारा महाकवि निराला की जयंती पर आयोजित ऑनलाइन व ऑफलाइन साहित्यिक कार्यक्रम में मां शारदे सेवा सम्मान से विभूषित किया गया। सम्मानित किए जाने पर शाला प्रबंधन समिति स्कूल द्वारा नवनियुक्त प्रधान अध्यापक का अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर प्राथमिक विद्यालय जोन्दर पदर में विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन भी किया जिसमें नन्हे मुन्ने बच्चों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मन मोह लिया किया गया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे