कोण्डागांव
पूर्व सांसद मानकुराम सोढ़ी की पुण्यतिथि मनी
10-Jan-2023 9:45 PM
.jpg)
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
कोण्डागांव, 10 जनवरी। कांग्रेस भवन में बस्तर के गाँधी कहे जाने वाले पूर्व बस्तर सांसद स्व. मानकु राम सोढ़ी की छठवीं पुण्यतिथि मनाई गई। दो मिनट का मौन धारण रखा गया।
वक्ताओं द्वारा उनके कार्यकाल के बारे में मौजूद जनों को बताया। साथ ही राज्य सभा सांसद एवं महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष फूलो देवी नेताम का जन्मदिन कांग्रेस जनों ने केक काटकर मनाया।साथ ही करुणा भवन पहुंच वहाँ मौजूद सभी जनों को फल वितरण किया गया. इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेस शांतीलाल सुराना अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी झूमूकलाल दिवान महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुखबती मरकाम, महिला ब्लाक अध्यक्ष तब्सूमबानो, गितेश गांधी, श्याम सिंह, गूनमती नायक, इरशात खान, शंखूर खान सहित सभी कांग्रेस जन मौजूद रहे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे