कोण्डागांव

कोण्डगांव नपा कार्यवाहक अध्यक्ष बनीं वर्षा
03-Jan-2023 8:19 PM
कोण्डगांव नपा कार्यवाहक अध्यक्ष बनीं वर्षा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कोण्डागांव, 3 जनवरी। आज नगर पालिका कोण्डगांव कार्यवाहक अध्यक्ष वर्षा यादव को बनाया गया है।

ज्ञात हो कि 27 दिसंबर को पालिका अध्यक्ष हेमकुंवर पटेल का निधन हो गया। निधन के बाद आज पार्षद वर्षा यादव को कार्यवाहक अध्यक्ष बनाया गया। आज नगरीय प्रशासन एवं विकास निगम संयुक्त सचिव आर. एक्का ने आदेश जारी किया है।

पं. दीनदयाल उपाध्याय वार्ड क्रमांक 10 की वर्षा यादव पार्षद हैं।


अन्य पोस्ट