कोण्डागांव

कांग्रेस का स्थापना दिवस हर्षोल्लास से मना
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कोण्डागांव, 28 दिसंबर। कांग्रेस भवन कोण्डागांव में ध्वजारोहण कर, हर्षोल्लास के साथ कांग्रेस का 138वां स्थापना दिवस मनाया गया।
इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष झुमुकलाल दीवान ने कहा कि जिन उद्देश्यों को लेकर कांग्रेस की स्थापना हुई थी। वो उसमें सफ ल हुई। आजादी की लड़ाई में और देश के विकास में कांग्रेस का महत्वपूर्ण योगदान है। छत्तीसगढ़ की भूपेश बघेल के नेतृत्व की कांग्रेस सरकार ग्राम सुराज के सपनों को पूरा करने का काम कर रही है, वहीं केंद्र की भाजपा सरकार संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग कर रही है और हमारी सरकार को बदनाम करने की साजिश कर रही है।
स्थापना दिवस पर पूर्व मंत्री व अपेक्स बैंक के सदस्य शंकर सोढ़ी, शाकम्भरी बोर्ड सदस्य अनुराग पटेल, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुखबति मरकाम, महिला कांग्रेस प्रदेश सचिव वेदवती पोयाम, सांसद प्रतिनिधि कैलाश पोयाम, जिला महामंत्री गीतेश गांधी, कपिल चोपड़ा ब्लाक अध्यक्ष भरत देवांगन, शहर अध्यक्ष तरुण गोलछा, तब्बसुम बानो, जनपद उपाध्यक्ष मनोज सेठिया, जिला सचिव शकूर खान, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष पीताम्बर नाग, कमलेश दुबे, पार्षद कामदेव कोर्राम, एल्डरमेन पप्पू गुप्ता, युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष रितेश गुप्ता, केशकाल अध्यक्ष संजय मरकाम, महासचिव गीतेश बघेल, रितेश गोयल, दीपक दहिया, हेमंत भोयर प्रदेश कांग्रेस डेलीगेट राजेन्द्र साहू, मंडल अध्यक्ष नन्दू दीवान सहित भारी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।