कोण्डागांव

प्रधानाध्यापकों की काउंसलिंग उपरांत पदस्थापना आदेश जारी
28-Dec-2022 3:48 PM
प्रधानाध्यापकों की काउंसलिंग उपरांत पदस्थापना आदेश जारी

ई संवर्ग के 82 तथा टी संवर्ग 593 प्रधानाध्यापकों की पदस्थापना सूची जारी
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता 
कोण्डागांव, 28 दिसम्बर।
कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी कोण्डागांव द्वारा जारी विज्ञप्ति अनुसार कोण्डागांव जिले में विभागीय पदोन्नति समिति के अनुशंसा उपरांत 28 सितम्बर 2022 को ई संवर्ग में 115 एवं टी संवर्ग में 848 सहायक शिक्षकों की पदोन्नति प्रधानाध्यापक प्राथमिक शाला के पद पर की गयी थी। जिसमें अपरिहार्य कारणों से पदांकन को निरस्त कर पदांकन सूचि का परीक्षण किया गया। जिसमें परिलक्षित त्रुटिओं का निराकरण करते हुए सहायक शिक्षकों को प्रधानाध्यापक प्राथमिक शाला में पदस्थापना हेतु कलेक्टर दीपक सोनी के मार्गदर्शन में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत प्रेम प्रकाश शर्मा एवं जिला शिक्षा अधिकारी अशोक पटेल के नेतृत्व में सभी विकासखण्डों के विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी, सहायक विकासखण्ड शिक्षा अधिकारियों तथा विकासखण्ड स्त्रोत समन्वयकों के समन्वय से विकासखण्ड स्तर पर काउंसलिंग 23 दिसम्बर तथा जिला स्तर पर काउंसलिंग 26 दिसम्बर को आयोजित की गयी थी। जिसकी मानिटरिंग अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, तहसीलदार एवं जनपद पंचायत सीईओ द्वारा भी की गयी थी। काउंसलिंग के उपरांत विभाग द्वारा काउंसलिंग में शामिल 675 प्रधानाध्यापकों के पदस्थापना आदेश जारी कर दिये गये है। इनमें ई संवर्ग के 82 तथा टी संवर्ग 593 प्रधानाध्यापकों की पदस्थापना सूची जारी की गयी है। सभी पदोन्नत सहायक शिक्षकों हेतु विकासखण्ड शिक्षा कार्यालय में आदेश के प्रति उपलब्ध करा दी गयी है।

 


अन्य पोस्ट