कोण्डागांव

बचेली, 18 दिसंबर। प्रदेश में राज्य सरकार के 4 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर बचेली में छत्तीसगढ़ गौरव दिवस मनाते हुए नगर के आरईएस कॉलोनी मंगल भवन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
राज्यगीत के गायन के पश्चात पालिकाध्यक्ष एवं पार्षदों द्वारा छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र पर दीप प्रज्वल्लित कर फूलमाला के साथ शुभारंभ किया गया।
पालिकाध्यक्ष पूजा साव ने पिछले 4 साल में सरकार की उपलब्धियां एवं अन्य सफलताओं से भरा संदेश दिया। पूजा ने कहा कि आज शासन के चार साल पूरे हो रहे है, सभी को सुविधाएं मिल रही है। समूह की महिलाओ को रोजगार मिल रहा है। अन्य गतिविधियों के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को रोजगार, स्वरोजगार से जोड़ा जा रहा है। ग्रामीणों के पूजा स्थल को संरक्षित रखने देवगुड़ी का निर्माण किया गया है। साथ ही गौरव दिवस के आयोजन में सफाई कर्मचारियों एवं युवा मितान के सदस्यों को सम्मानित किया गया।
इस दौरान बचेली एसडीएम आनंद कुमार नेताम सहित पालिका के अधिकारी, कर्मचारी, पार्षद व कंाग्रेसी कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही।