कोण्डागांव

केन्द्रीय विद्यालय में भारतीय भाषा उत्सव मनाया
13-Dec-2022 6:31 PM
केन्द्रीय विद्यालय में भारतीय भाषा उत्सव मनाया

कोंडागांव, 13 दिसंबर। केन्द्रीय विद्यालय कोंडागांव में भारतीय भाषा उत्सव मनाया गया। जी आर जांगड़े प्राचार्य केंद्रीय विद्यालय कोंडागांव ने मां सरस्वती की छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत की तथा नई शिक्षा नीति 2020 के फ्रेमवर्क के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि नई शिक्षा नीति  मातृभाषा में शिक्षा प्रदान करने पर जोर देता है। बहुलतावादी संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए भाषा उत्सव  कार्यक्रम एक मिल का पत्थर साबित होगा।

छात्र छात्राओं द्वारा समूह नृत्य एवं गीत प्रस्तुत की गई। छत्तीसगढ़ी , मराठी , गुजराती आदि भाषा में अपनी भाषा संस्कृति को उन्होंने प्रस्तुत किया । अलग अलग प्रदेशों में प्रचलित खानपान की स्टॉल लगाई गई।  अपनी प्रदेश के वेशभूषा पहनकर छात्र-छात्राएं विद्यालय आए थे। जिनकी तारीफ जी आर जांगड़े ने की।

इस दौरान आलम साय तिग्गा, निशांत मिश्रा, आशीष कुमार गुप्ता, उमेश कुमार, रूपल साव,धनेश्वरी देवांगन ,सौम्या त्रिपाठी, बबिता मंडावी ,जागृति सिन्हा संगीता आदि शिक्षक  शिक्षिकाओं की उपस्थिति रही।


अन्य पोस्ट