कोण्डागांव

भारत जोड़ो मशाल रैली, राष्ट्रीय सचिव भी हुए शामिल
11-Dec-2022 4:42 PM
भारत जोड़ो मशाल रैली, राष्ट्रीय सचिव भी हुए शामिल

केशकाल, 11 दिसम्बर। छत्तीसगढ़ समेत समूचे प्रदेश में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा भारत जोड़ो यात्रा के तहत विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी तारतम्य में केशकाल नगर में युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष पीताम्बर नाग के नेतृत्व में भारत जोड़ो मशाल रैली का आयोजन किया गया था। जिसमें मुख्य रूप से युकां के राष्ट्रीय सचिव व छ.ग प्रभारी इकबाल सिंह गरेवाल व प्रदेश महासचिव आदिल खैरानी शामिल हुए थे।

सुरडोंगर से शुरू हुई इस मशाल रैली में युवा कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने अपने हाथों में मशाल लेकर नगर के मुख्य मार्ग से होते हुए बस स्टैंड पहुंचे। इस मशाल रैली के माध्यम से युवाओं ने देश मे फैले जातिवाद, भेदभाव को आग के हवाले कर अमन शांति व आपसी भाईचारा स्थापित करने का संदेश दिया।  इस दौरान यु.कां प्रदेश महासचिव यासीन मेमन, जनपद अध्यक्ष महेन्द्र नेताम, नगर पंचायत अध्यक्ष रोशन जमीर खान, विधानसभा अध्यक्ष संजय मरकाम, चरण मण्डावी, राकेश कुंजाम, जनपद सदस्य रोहित नाग, पप्पू मण्डावी, वसीम मेमन, जुनेद मेमन, हरगोविंद कश्यप, सुनील सलाम  रामचरित मण्डावी, कोमल नेताम, हरि मण्डावी एवं युवा कांग्रेस के समस्त पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
 


अन्य पोस्ट