कोण्डागांव

भाजपा अजजा मोर्चा ने मनाया वीर नारायण सिंह शहादत दिवस
10-Dec-2022 9:23 PM
भाजपा अजजा मोर्चा ने मनाया वीर नारायण सिंह शहादत दिवस

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कोण्डागांव, 10 दिसंबर। आज भाजपा कार्यालय अटल सदन कोण्डागांव में भाजपा राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य लता उसेंडी के नेतृत्व में अनुसूचित जनजाति मोर्चा के द्वारा छत्तीसगढ़ के प्रथम अमर शहीद वीरनारायण सिंह  के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर शहादत दिवस मनाया गया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष दीपेश अरोरा, जसकेतू उसेंडी, जैनेंद्र ठाकुर, जितेंद्र सुराना, संजू पोयाम, बंटी नाग, बैजू नेताम, राम सलाम, अविनाश सोरी, प्रकाश तिवारी, मुकुंद ठाकुर, मीनू कोर्राम, अभिनेत्र सिंह, अशोक शार्दुल, गौरव ठाकुर, ऋषभ देवांगन एवं अन्य कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट