कोण्डागांव

सोनिया गांधी के जन्मदिन पर लखमा ने मरीजों को बांटे फल
09-Dec-2022 8:48 PM
सोनिया गांधी के जन्मदिन पर लखमा ने मरीजों को बांटे फल

कोण्डागांव, 9 दिसम्बर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी के जन्मदिवस के अवसर पर उद्योग मंत्री सह कोंडागांव जिले के प्रभारी मंत्री कवासी लखमा के नेतृत्व में जिला कांग्रेस कमेटी कोंडागांव ने जिला अस्पताल कोंडागांव पहुचकर मरीजों को फल वितरण किया।

 इस दौरान जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों से मंत्री कवासी लखमा व अंतागढ़ विधायक अनूप नाग ने उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली व जिला अस्पताल में मिल रही सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। फल वितरण के पश्चात उन्होंने जिला अस्पताल में निर्मित हमर लैब का निरीक्षण किया और हमर लैब के माध्यम से आमजनमानस को मिल रही सुविधाओ की विस्तृत जानकारी जिला चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी से ली।

फल वितरण कार्यक्रम के दौरान जिलाध्यक्ष झुमुकलाल दीवान, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुखबति मरकाम,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कैलाश पोयाम,विधायक प्रतिनिधि बुधराम नेताम, जिला महामंत्री गीतेश गांधी, शहर अध्यक्ष तरुण गोलछा, तब्बसुम बानो,जिला सचिव शकूर खान, श्याम सिंह, जिला कार्यसमिति सदस्य उमा दीवान,मंडल अध्यक्ष बृजलाल सोरी,ललिता नेताम, आरती नेताम, युवा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष अमन सागर,आशिक मेमन,शोभापती बघेल,गीतेश बघेल, प्रवीण मिश्रा आदि उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट