कोण्डागांव

कोण्डागांव, 14 नवम्बर। बाल आश्रम शाला करिया काटा संकुल केंद्र मयूर डोंगर में शाला प्रबंधन एवं विकास समिति का आवश्यक बैठक व बाल दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें समिति के 17 सदस्य शामिल हुए। राज्य शासन द्वारा निर्धारित एजेंडों पर चर्चा-परिचर्चा किया गया। साथ ही साथ नेहरू के संदर्भित कविता प्रस्तुति चित्रकला, नेहरू जी पर आधारित क्विज और स्वनिर्मित रोल-प्ले ‘गुब्बारे वाले’ का मंचन और प्रस्तुति किया। जिसमें बच्चों ने वाहवाहियां और पुरस्कार भी प्राप्त किया। प्रश्नोत्तरी में पालकगण ने भी भागीदारी कर स्वस्फूर्त प्रश्न पूछा। विद्यार्थियों व पालकों में मिष्ठान्न वितरित किया गया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में पालकगण, विद्यार्थीगण स्थानीय बोथापारा निवासी सहदेव नेताम के साथ-साथ बालक आश्रम करिया कोटा के शिक्षक द्वय हितेंद्र कुमार श्रीवास प्रभारी प्रधानाध्यापक और नितेंद्र सेठिया सहायक शिक्षक का अनमोल योगदान रहा।