कोण्डागांव

उरन्दाबेड़ा पुल निर्माण का कार्य प्रगति पर
20-Oct-2022 10:00 PM
उरन्दाबेड़ा पुल निर्माण का कार्य प्रगति पर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कोण्डागांव, 20 अक्टूबर।
विगत दिनों अत्यधिक वर्षा के कारण उरन्दाबेड़ा-कोनगुड़ मार्ग पर स्थित पुल के ढह जाने से लोगों को अत्यधिक असुविधा का सामना करना पड़ रहा था। जिसे देखते हुए कलेक्टर दीपक सोनी द्वारा पुल के निर्माण हेतु निर्देश दिये गये थे। जिसके लिए सितम्बर से कार्य प्रारंभ कर दिया गया था। जिसके लिए विस्तृत रिपोर्ट व कार्ययोजना तैयार करने के पश्चात् इंजीनियर द्वारा इसका सर्वे कराकर निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। जिसके संबंध में एसडीओ आरईएस फरसगांव नंदकुमार नागवंशी ने बताया कि, पुल निर्माण हेतु वर्तमान में खुदाई कर फेस वॉल बनाने का कार्य किया जा रहा है। जिसमें नाले के बेड लेवल तक दीवार का निर्माण किया जा चुका है।

विगत दिनों गिट्टी की उपलब्धता हेतु बालेंगा मार्ग बाधित होने से आपूर्ति नहीं हो पाई थी। जिससे कार्य प्रभावित हो गया था। जिसे 1-2 दिनों में निराकरण कर लिया जायेगा। इस पुल में पानी के सीपेज के कारण कुछ समस्याएं आ रही थी। जिसे हल कर लिया गया। रिटेनिंग वॉल निर्माण का कार्य किया जा रहा है। इस पुल के लिए प्रशासन द्वारा प्राप्त निर्देशानुसार इसे दिसम्बर के द्वितीय सप्ताह तक पूर्ण कर लिया जायेगा।


अन्य पोस्ट