कोण्डागांव
त्यौहारों के मद्देनजर पुलिस सतर्क, गश्त बढ़ाई
09-Oct-2022 9:54 PM

Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
कोण्डागांव, 9 अक्टूबर। पुलिस के द्वारा त्यौहारों को देखते हुए नगर में लगातार पुलिसिंग की जा रही है। इस बारे में एसडीओपी निमीतेश सिंह परिहार ने बताया कि, त्यौहारों के चलते नगर में पुलिस व्यवस्था बढ़ा दी गई है,इसके अलावा शराबखोरी जुआ एवं असामाजिक तत्वों पर भी पुलिस की पैनी नजर है। कोतवाली पुलिस के दौरान लगातार नगर में गश्त लगाया जा रहा है, जिससे कि अपराधों और असामाजिक तत्वों पर काबू पाया जा सके।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे