कोण्डागांव
जिलाध्यक्ष बने पीताम्बर
01-Oct-2022 9:48 PM

Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
कोण्डागांव, 1 अक्टूबर। छत्तीसगढ़ में युवा कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव के परिणाम जारी हो चुके हैं। इसी क्रम कोण्डागांव जिलाध्यक्ष के पद हेतु दो प्रबल दावेदार माने जा रहे कपिल नाग और पीताम्बर नाग के बीच पीताम्बर नाग ने 1437 मतों से बढ़त हासिल कर जिलाध्यक्ष के रूप में चुने गए हैं। जानकारी मुताबिक कोण्डागांव जिले में युवचा कांग्रेस के इस संगाठनात्मक चुनाव को लेकर कुछ महीनो से काफी गहमा गहमी चल रही थी। संगठन द्वारा जारी दिशनिर्देशों के अनुसार सभी कार्यकर्ता अधिक से अधिक मेम्बरशिप में जुटे हुए थे। परिणामस्वरूप पीताम्बर नाग को कुल 10,290 वोट प्राप्त हुए हैं, वहीं कल्पित नाग को 8,853 वोट मिले है। इस तरह से पीताम्बर नाग ने 1437 मतों से बढ़त हासिल कर कोण्डागांव युवा कांगं्रस के जिलाध्यक्ष बन गए हैं।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे