कोण्डागांव

कोण्डागांव, 12 सितंबर। कार्यालय जिला सेनानी नगर सेना कोण्डागांव के अंतर्गत निष्प्रयोज्य घोषित सामग्री की नीलामी 21 सितंबर को सुबह 11 बजे महात्मा गांधी वार्ड आडक़ाछेपड़ा स्थित होमगार्ड कार्यालय कैंप परिसर में की जावेगी।
निष्प्रयोज्य घोषित सामग्रियों में नगर सेना जवानों की वर्दी, जूते, शर्ट-पेंट, टोपी, कम्बल-दरी, बरसाती, ग्राउण्ड शीट, टोपी बैच, कंधा बैच, व्हीसिल कार्ड, व्हीसिल, किट बाक्स, झालर, सर्च लाईट, मच्छरदानी इत्यादि शामिल हंै। संपूर्ण सामग्री एक लॉट में नीलामी की जायेगी। इच्छुक खरीददार नीलामी तिथि के एक दिन पूर्व कार्यालयीन समय पर आकर नीलामी की जाने वाली सामग्रियों का अवलोकन कर सकेंगे।
हर एक खरीददार को बोली लगाने के पहले एक हजार रुपये नकद प्रतिभूति राशि जमा करना अनिवार्य होगा। जिन खरीददारों की बोली स्वीकार नहीं होगी, उन्हें जमा की गयी प्रतिभूति राशि वापस कर दी जायेगी। जिला सेनानी नगर सेना कोण्डागांव से मिली जानकारी के अनुसार नीलामी बोली एक लॉट में सामग्री के आधार पर किया जायेगा। खरीददार की उच्चतम बोली पर्यवेक्षक अधिकारी द्वारा स्वीकार किये जाने पर नीलामी की सम्पूर्ण राशि जमा कर उसी दिन समस्त सामग्री का उठाव करना होगा। नीलामी बोली की स्वीकृति या अस्वीकृति का अधिकार नीलामी कमेटी को होगा।