कोण्डागांव

सहायक शिक्षक फेडरेशन कोण्डागांव की बैठक
11-Sep-2022 10:07 PM
सहायक शिक्षक फेडरेशन कोण्डागांव की बैठक

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कोण्डागांव, 11 सितंबर। नवनिर्वाचित सहायक शिक्षक फेडरेशन के जिला अध्यक्ष, ब्लॉक अध्यक्ष और जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों के निर्वाचित होने के बाद प्रथम बैठक बी आर सी भवन फरसगांव में आयोजित किया गया।

सर्वप्रथम नव पदाधिकारियों का तिलक वंदन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत किया गया। बैठक में मुख्य रूप से नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष शंकर लाल नेताम ने जिला कार्यकारिणी का विस्तार कर संगठन को प्रांतीय निर्देशों का पालन करते हुए, एकता के साथ कार्य करने हेतु आह्वान किया गया। आने वाले समय में प्रधान पाठक में पदोन्नति होनी है, जिसमें काउंसिलिंग के माध्यम से पदोन्नति की मांग फेडरेशन के द्वारा रखी गई। कार्यकारी अध्यक्ष अरुण दिवान ने वेतन विसंगति और ग्रेड पे स्केल में भारी असमानता पर विचार व्यक्त किया गया।

 भविष्य में वेतन विसंगति के मांग को प्रमुखता से रखने जोर देने पर पक्ष रखा। उपाध्यक्ष रोशन बाबू सहारे के द्वारा छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन हड़ताल की समीक्षा कर उचित कार्यवाही करने अध्यक्ष से निवेदन किया गया और वरीयता सूची को एकरुपता बनाने के लिए संगठन को सुझाव दिया।

इसके पश्चात ब्लाक अध्यक्ष मदन राठौर ने संगठन के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि, हमें संगठन में एकता के साथ कार्य करते हुए हमें अपनी जिम्मेदारी को सुनिश्चित करना होगा साथ ही आश्वासन दिया कि, किसी भी शिक्षक की समस्या को संगठन आगे आकर समाधान करने हेतु तत्पर रहेगा। मातृशक्ति इंदिरा साहू ने हर तीन महीने में समस्या निवारण शिविर, रक्तदान शिविर, अनुशासन समिति का जिला और ब्लॉक में बैठक, फेडरेशन में सभी का सहयोग व शत-प्रतिशत उपस्थिति पर अपने सुझाव दिये गये। फेडरेशन के द्वारा सभी शिक्षकों से अपने-अपने स्कूलों में नवाचारी गतिविधियों के साथ गुणवत्ता पूर्ण अध्यापन कार्य करने पर विशेष चर्चा किया गया।

 


अन्य पोस्ट