कोण्डागांव

शिक्षक दिवस पर स्काउट्स-गाइड्स संघ ने किया रक्तदान
06-Sep-2022 5:03 PM
शिक्षक दिवस पर स्काउट्स-गाइड्स संघ ने किया रक्तदान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कोण्डागांव, 6 सितंबर।
  राज्य के सभी जिला मुख्यालय में शिक्षक दिवसपर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। भारत स्काउट्स व गाइड्स जिला संघ कोण्डागांव के पदेन संरक्षक, जिला कलेक्टर दीपक कुमार सोनी, जिला अध्यक्ष राजेश नेताम, जिला मुख्य आयुक्त बंगाराम सोढ़ी, जिला आयुक्त स्काउट और जिला शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार पटेल के मार्गदर्शन, जिला सचिव चमन लाल सोरी, जिला संगठन आयुक्त स्काउट भीषभदेव साहू, जिला प्रशिक्षण आयुक्त स्काउट श्यामलाल कोर्राम, जिला प्रशिक्षण सलाहकार ऋषि देव सिंह, नीलम श्रीवास्तव जिला प्रशिक्षण आयुक्त के नेतृत्व में जिला चिकित्सालय चिखलपुटी (आरएनटी) में सुबह 11 बजे से डॉ. संजय कुमार बसाक सिविल सर्जन, डॉ. महेश कुमार सांड्य पैथोलॉजिस्ट, एलएन राव मेडिकल लेब टेक्निशियन, के सी लिल्हारे मेडिकल लेब टेक्निशियन, पी डी विश्वकर्मा मेडिकल लेब टेक्निशियन, नागेश नाइक लैब टेक्नीशियन, राजेश पटेल लैब टेक्नीशियन, गीता विश्वकर्मा काउंसलर, जिला अस्पताल के अन्य कर्मचारी अधिकारी, प्रशिक्षणार्थी, समस्त स्काउट गाइड, रोवर रेंजर के उपस्थिति में महान शिक्षाविद डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णनन की छायाचित्र पर तिलक लगाकर व माल्यार्पण कर शिक्षक दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

भारत स्काउट्स व गाइड्स जिला संघ कोण्डागांव के पदाधिकारी कोमल राम साहू विकासखंड सचिव फरसगांव, मुकेश पाण्डेय रोवर मालगांव, भीषभ देव साहू जिला संगठन आयुक्त, पवन कुमार साहू जिला मीडिया प्रभारी के द्वारा रक्तदान किया गया।
 


अन्य पोस्ट