कोण्डागांव

भाजपा जिला कार्यसमिति की बैठक
03-Sep-2022 8:09 PM
भाजपा जिला कार्यसमिति की बैठक

कोण्डागांव, 3 सितंबर। विकास नगर स्थित भाजपा कार्यालय अटल सदन में कोण्डागांव व नारायणपुर जिला के संयुक्त रूप से जिला कार्यसमिति की बैठक रखी गई। इस बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में बस्तर संभाग प्रभारी व विधायक शिवरतन शर्मा शामिल रहे।

शिवरतन शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि, 9 सितंबर को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा का छत्तीसगढ़ आगमन होना है। उनके भव्य स्वागत के लिए विभिन्न प्रकार की जानकारी दी गई। जिसमें मुख्य रूप से भाजपा राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य लता उसेंडी, प्रवक्ता केदार कश्यप, जिला प्रभारी निवास राव मद्दी, सह प्रभारी विद्या शरण तिवारी, जिलाध्यक्ष दीपेश अरोरा, बृजमोहन देवांगन, प्रवीण बदेशा, संतोष कटारिया, सेवक नेताम, गौतम गोलछा, संजय पांडे, टिकेश्वर जैन, राजेंद्र नेताम, तरुण साना, आकाश मेहता, भाजपा मोर्चा प्रकोष्ठ संयोजक और समस्त पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट