कोण्डागांव

भाजपा किसान मोर्चा की जिला कार्यसमिति की बैठक
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कोण्डागांव, 2 सितंबर। भाजपा अटल सदन कार्यालय जिला कोण्डागांव में भाजपा किसान मोर्चा का जिला कार्यसमिति बैठक आहुत की गई। बैठक में संगठन में किसान मोर्चा की महत्ता को स्पष्ट किया।
जिलाध्यक्ष द्वारा विभिन्न संगठनात्मक विषयों पर चर्चा करते हुए, किसान मोर्चा के आगामी कार्यक्रमों हेतु विचार विमर्श किया गया। मोर्चा द्वारा किए गए सभी सफल कार्यक्रमों की समीक्षा की गई, किसान मोर्चा के जिला व मंडल कार्यकारिणी सूची पर विचार किया गया।
किसान पंचायत संयोजक सहसंयोजक सूची पर चर्चा की गई, प्रत्येक सोसाइटीयों के लिए सांसद प्रतिनिधि नाम पर चर्चा व अन्य विषय पर विस्तार से चर्चा की गई। केंद्र सरकार की उपलब्धियां और राज्य सरकार की विफलता के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
इस अवसर पर दीपेश अरोड़ा जिला अध्यक्ष भाजपा, इस कार्यक्रम के प्रभारी नरेंद्र बसेरा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य किसान मोर्चा, अंजोरी राम नेताम जिला अध्यक्ष किसान मोर्चा, मनीराम मंडावी महामंत्री किसान मोर्चा, सुरेश देवांगन महामंत्री किसान मोर्चा, सुनीता ध्रुव, दयाराम पटेल, जय जतेंद्र ठाकुर, पुनीत दास मानिकपुरी, दुखा राम मरकाम, अशोक शार्दुल, रामसाय नेताम, जलाल नेताम, शिवलाल सलाम, शरादु राम नेताम, राजेंद्र सिन्हा, नंदलाल राठौर, मोहन कोर्राम, पंकु राम नेताम, शामनाथ सोरी, तिलक बघेल, केशव पटेल, सुनील जैन, भाजपा किसान मोर्चा के जिला पदाधिकारी कार्यसमिति सदस्य मंडल के अध्यक्ष व महामंत्री इस बैठक में उपस्थित हुए।