कोण्डागांव

कर्मचारी अधिकारी हड़ताल का तीसरा दिन, दफ्तरों में सन्नाटा
24-Aug-2022 9:17 PM
कर्मचारी अधिकारी हड़ताल का तीसरा दिन, दफ्तरों में सन्नाटा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कोण्डागांव, 24 अगस्त।
स्थानीय स्टेडियम मैदान में कर्मचारियों की हड़ताल का लगातार तीसरे दिन भी व्यापक असर रहा। ज्यादातर कार्यालयों में सन्नाटा पसरा रहा, तो धरना स्थल स्टेडियम मैदान में बड़ी संख्या में हड़ताली कर्मचारी एकत्र हुए।

ज्ञात हो कि केंद्र के समान 34 प्रतिशत महंगाई भत्ता और सातवें वेतनमान के आधार पर गृह भाड़ा देने की मांग को लेकर सरकारी कर्मचारी 22 अगस्त से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के आह्वान का खासा असर दिखने को मिल रहा है।

बुधवार को अधिकांश शासकीय कार्यालय खाली खाली रहे। कर्मचारियों की उपस्थिति भी नगण्य रही। कलेक्टोरेट स्थिति लगभग सभी कार्यालयों में सुबह से शाम तक कामकाज ठप रहा। इसी तहत तहसील कार्यालय भी वीरान रहा। इधर कर्मचारियों की हड़ताल के कारण आम लोग परेशान हैं। वे अपना काम लेकर शासकीय कार्यालय में पहुंच रहे हैं और फिर निराश होकर लौट रहे हैं।
 
कलेक्टोरेट स्थित नजूल शाखा में नामांतरण से संबंधित काम से आया करियाकाटा गांव का एक ग्रामीण घंटों कार्यालय में बैठा रहा। उन्हें बताया गया कि, कर्मचारियों की हड़ताल है, जिसकी उन्हें जानकारी नहीं थी।


अन्य पोस्ट