कोण्डागांव

केंद्रीय विद्यालय की छात्रा तीरंदाजी नेशनल के लिए क्वालीफाई
23-Aug-2022 9:56 PM
केंद्रीय विद्यालय की छात्रा तीरंदाजी नेशनल के लिए क्वालीफाई

कोण्डागांव, 23 अगस्त। केंद्रीय विद्यालय राजनांदगांव में संभाग स्तरीय केंद्रीय विद्यालय तीरंदाजी खेलकूद प्रतियोगिता का 4 से 6 अगस्त तक आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में केंद्रीय विद्यालय कोण्डागांव में अध्ययनरत छात्रा भूमिका सिंह ने आर्चरी अंडर 14 20 मीटर स्पर्धा में भाग लिया और नेशनल के लिए क्वालीफाई किया। केंद्रीय विद्यालय जीआर जांगड़े ने भूमिका सिंह की इस सफलता के लिए उन्हें बधाई देकर उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय के अन्य शिक्षकों आलम साय तिग्गा, एमएल मीणा, दानेश्वर चक्रधारी, निशान्त मिश्रा ने भूमिका सिंह को आगे के खेल के लिए बधाई व शुभकामनाएं दिया।
 


अन्य पोस्ट