कोण्डागांव
शांति फाउंडेशन केंद्र में मानसिक रोगियों की जांच
04-Aug-2022 9:12 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
कोण्डागांव, 4 अगस्त। जिला मुख्यालय में संचालित पुनर्वास केंद्र शांति फाउंडेशन में 4 अगस्त को मानसिक रोगियों के स्वास्थ्य परीक्षण हेतु त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. उर्मिला पटेल एवं उनकी टीम द्वारा संस्था में पहुंच कर सभी मानसिक रोगियों का निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। साथ ही उन्हें अपने स्वास्थ्य पर ध्यान रखने की समझाइश दी गई। ज्ञात हो कि डॉ. उर्मिला पटेल कोंडागांव पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल की पत्नी हंै। इस अवसर पर पुनर्वास केंद्र के सदस्यों द्वारा मानसिक बीमार लोगों के द्वारा तैयार किए गए पौधे को आभार स्वरूप त्वचा रोग विशेषज्ञ उर्मिला पटेल को भेंट किया गया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे