कोण्डागांव

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कोंडागांव, 19 जुलाई। स्कूल मध्यान्ह भोजन रसोईयों के विलम्ब मानदेय राशि के संबंध में रसोईया कल्याण संघ के बैनर तले जिला मुख्यलाय के स्थानीय एनसीसी ग्राउड से पूरे जिले के हजारों रसोईया ने रैली निकालकर कलेक्टोरेट कार्यलाय पहुंचे। यहां कलेक्टर की अनुस्थिति पर अपर कलेक्टर उपेद गांवडे को ज्ञापन सौंपा।
रसोइयों की मांग है, जनवरी 2022 से अप्रैल 2022 तक विगत पांच माह से वेतन अप्राप्त है. पांच माह का मानदेय राशि तत्काल दिलावे। इस संबंध में अपर कलेक्टर गावडे ने तत्काल वेतन दिलाने का आश्वासन दिया।
रसोईया संघ की विशाल रैली में कोण्डागांव जिले के फरसगांव, केशकाल, बड़ेराजपुर, विश्रापुरी, माकडी, कोण्डागांव आदि पांचो तहसील के रसोईया कल्याण संघ के अध्याक्ष सगसम मरकाम, शंभूलाल मरकाम, कुमारसिंग मरकाम, चंद्रभान मरकाम, दयालू मरकाम, ललिता वैद्य, ममता पाण्डे, संतोष यादव, ममता साहू, सरिता कार्राम, कमाल शोरी, धनसिंग यादव, संतोष दीवन, राजेश मरावी, भीतक शोरी, आदि जिला पदाधिकारियों के साथ हजारों रसोईया सम्मिलित हुए।