कोण्डागांव

कलेक्टर ने कोण्डागांव नगर का किया भ्रमण
13-Jul-2022 7:04 PM
कलेक्टर ने कोण्डागांव नगर का किया भ्रमण

कोण्डागांव, 13 जुलाई। कलेक्टर दीपक सोनी ने 12 जुलाई को कोण्डागांव नगर भ्रमण कर चिखलपुटी में नवीन बस स्टैण्ड निर्माण सहित स्टेडियम निर्माण, इंडोर स्टेडियम का जायजा लिया। ऑडिटोरियम का निरीक्षण कर ऑडिटोरियम के समुचित रखरखाव और सुधार किये जाने के निर्देश अधिकारियों को दिये।

उन्होंने स्टेडियम निर्माण में तकनीकी मापदंड एवं गुणवत्ता का परिचालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। कलेक्टर सोनी ने घड़ी चौक सौन्दर्यीकरण का जायजा लेकर इसे व्यवस्थित ढंग से विकसित करने को कहा। वहीं राम मंदिर तालाब के सौन्दर्यीकरण के लिए कार्ययोजना तैयार किये जाने के निर्देश दिये।

उन्होंने नगर के रायपुर नाका तिराहा में नगर पालिका परिषद द्वारा निर्मित व्यावसायिक कॉम्प्लेक्स का निरीक्षण कर इसे नियमानुसार व्यावसायियों को आबंटित करने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि उक्त कॉम्प्लेक्स को किराये पर आबंटित करने पर नगर पालिका के राजस्व में वृद्धि होगी।

इसे मद्देनजर रखते हुए अतिशीघ्र कॉम्प्लेक्स का आबंटन प्रक्रिया पूर्ण किया जाये।

 इस दौरान एसडीएम कोण्डागांव चित्रकांत चार्ली ठाकुर, तहसीलदार विजय मिश्रा, सीएमओ विजय कुमार पाण्डे और अन्य अधिकारी मौजूद थे।


अन्य पोस्ट