कोण्डागांव

नक्सल मांद हड़ेली-बेचा मार्ग में बनेगी पक्की सडक़
04-Jul-2022 3:07 PM
नक्सल मांद हड़ेली-बेचा मार्ग में बनेगी पक्की सडक़

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कोण्डागांव, 4 जुलाई।
मर्दापाल थाना क्षेत्र अंतर्गत विधानसभा नारायणपुर का एक बड़ा हिस्सा नक्सल भय के कारण विकास से वर्षों दूर रहा। अब इस सुदूर अंचल में विकास अपनी राह बनाना शुरू कर चुकी हैं। इसी के तहत हड़ेली से बेचा गांव तक कुल 17.50 किमी का मार्ग स्वीकृत किया गया हैं। सडक़ निर्माण के लिए ग्रामीण विकास मंत्रालय भारत सरकार आरसीपीएलडब्ल्यूई आरआरपी फेस-2 योजनांतर्गत 917.95 लाख रुपए का प्रषासकीय स्वीकृति भी लोक निर्माण विभाग को मिल चुका हैं। ऐसे में जल्द कार्य प्रारंभ होने के आसार है, जिसका क्षेत्र के हजारों ग्रामीणों को सीधा लाभ मिलेगा।

जानकारी अनुसार, कोण्डागांव जिला अंतर्गत विधानसभा क्षेत्र नारायणपुर के सुदूर अंचल और अत्यंत संवेदनषील क्षेत्र हड़ेली से बेचा मार्ग की लम्बाई 17.50 किमी की हैं। इस मार्ग को ग्रामीण विकास मंत्रालय भारत सरकार आरसीपीएलडब्ल्यूई आरआरपी फेस-2 917.95 लाख रुपए का योजनांतर्गत प्रषासकीय स्वीकृति प्राप्त हुआ है। सुदूर अंचल में मार्ग के बनने से मर्दापाल थाना क्षेत्र के हड़ेली, पदेली, नवागांव, कड़ेनार, कीलम व बेचा के हजारों ग्रामीणों का लाभ होगा। बता दे, हड़ेली से बेचा मार्ग कोण्डागांव के मर्दापाल मुख्य जिला मार्ग से नारायणपुर के राज्य मार्ग क्रमांक 5 को बारसूर होते हुए गीदम से जोड़ता है। यह मार्ग नारायणपुर जिला के साथ दंतेवाड़ा जिला की दूरी को भी कम करेंगा।

यह मार्ग अत्यंत ही संवेदनषील क्षेत्र होने के कारण ग्रामीणों को जिला मुख्यालय आने-जाने में बहुत कठिनाईयों का शामना करना पड़ता था। यह मार्ग बनने से सुदूर अंचल क्षेत्र के सभी ग्रामीणों को जिला मुख्यालय तक आवागमन सुगम होगा। सभी सुविधाओं को लाभ प्राप्त होगा। लोक निर्माण विभाग संभाग कोण्डागांव के अधिकारियों के अनुसार, मार्ग का क्रियान्वयन किया जा रहा है, और तकनीकी स्वीकृति व निविदा प्रक्रिया में है। निविदा प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद कार्य को जल्द से जल्द प्रारंभ किया जाएगा।
 


अन्य पोस्ट