कोण्डागांव

युवोदय के सहयोग से वृद्ध महिला के आँखों की रौशनी वापस आई
04-Jul-2022 2:43 PM
युवोदय के सहयोग से वृद्ध महिला के आँखों की रौशनी वापस आई

कोण्डागांव, 4 जुलाई। विकासखंड फरसगांव अंतर्गत शामिल मांझीआठगांव के माझापारा निवासी 82 वर्षीय जरही नेताम की आंखों की रोशनी लौट आई हैं। बुजुर्ग जरही नेताम के आंखों के उपचार में युवोदय कोंडानार चौंप्स  स्वयंसेवक गेंदलाल नेताम का विशेष योगदान रहा। गेंदलाल नेताम के ही प्रयास के कारण कोण्डागांव के जिला अस्पताल में आंखों का सफल उपचार हो पाया हैं।

जानकारी अनुसार, जरही नेताम को लगभग दो वर्ष से कुछ दिखाई नहीं देता था। इस कारण घरेलू कार्य या स्वयं की देखरेख भी मुश्किल हो गई थी। जहरी नेताम के अनुसार, ऐसी स्थिति में वह स्वयं को असहाय महसूस कर रही थीं। इसी क्रम में युवोदय कोंडानार चौंप्स स्वयंसेवक गेंदलाल नेताम ने वृद्ध महिला को धुंधली व अंधत्व स्थिति को देखकर अस्पताल ले जाने का विकल्प सोचा। स्वयं के खर्च पर अपनी बाइक से गेंदलाल ने जरही नेताम को जिला अस्पताल लाकर नेत्र विशेषज्ञ से जांच करवाया। चिकित्सा परामर्श से आंखों का मोतियाबिंद ऑपरेशन किया गया। कुछ दिनों के बाद वृद्ध महिला का दोबारा देख पाना संभव हुआ।

अब उसकी वर्तमान स्थिति काफी बेहतर हो गई है, स्वयं वे घर के काम में सहयोग कर अपना दैनिक कार्य भी कर रही है।


अन्य पोस्ट