कोण्डागांव

मानसून से पूर्व तालाब में मॉकड्रिल
15-Jun-2022 10:06 PM
मानसून से पूर्व तालाब में मॉकड्रिल

कोण्डागांव, 15 जून। जिला नगर सेनानी बाढ़ आपदा राहत शाखा के द्वारा मानसून से पूर्व बंधा तालाब में मॉकड्रिल किया गया।

आगामी मानसून में बाढ़ से बचाव व राहत हेतु नगर सेना कोंडागाव की टीम द्वारा 14 जून को बंधा तालाब में मॉकड्रिल किया गया।

आपदा एवं राहत शाखा के प्रशासनिक अधिकारी एसके मार्बल ने जानकारी देते हुए बताया कि आने वाली अतिवृष्टि के दौरान बाढ़ बचाव राहत कार्य हेतु बाढ़ बचाव के उपकरणों का मॉकड्रिल किया जा रहा है। इस मौके पर राजस्व विभाग, नगर पालिका व नगर पंचायत की टीम के साथ नगर सेना सेनानी उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट