कोण्डागांव
कबीर कुटी बड़ेकनेरा में बैसाख पूर्णिमा चौकाआरती
16-May-2022 9:26 PM

Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कोण्डागांव, 16 मई। विकास खण्ड कोण्डागांव अंतर्गत बड़ेकनेरा गांव के कबीर कुटी में कबीर पंथ के द्वारा बैसाख पूर्णिमा व्रत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। साथ ही यहां महिला मंडल के सहयोग से चौका आरती का भी आयोजन किया गया।
चौका में महंत सखादास मानिकपुरी के अगुवाई में चौका आरती कार्यक्रम समपन्न हुआ। प्रसाद वितरण पश्चात भण्डारा का भी यहां आयोजन किया गया।
चौका आरती में सभी संत, महंतों सहित महिला मंडल सदस्य, ममता मानिकपुरी, दुर्गा मानिकपुरी, पद्मावती मानिकपुरी, ललिता मानिकपुरी, सम्पती कुलदीप, रदमा मानिकपुरी, देवकी मानिकपुरी, पदमा मानिकपुरी सहित कबीर पंथ के अनुयायी आदि शामिल हुए।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे