कोण्डागांव

लियाफी यूनियन की बैठक में कई विषयों पर चर्चा
20-Apr-2022 9:15 PM
लियाफी यूनियन की बैठक में कई विषयों पर चर्चा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कोण्डागांव, 20 अप्रैल।
लियाफी यूनियन के द्वारा अभिकर मासिक बैठक रखी गई। लियाफी यूनियन कोण्डागांव के द्वारा वित्तीय वर्ष 2021-2022 में शतकवीर अभिकर्ता देवलाल सोनवंशी, अश्विनी देवांगन, पंचू शोरी, निर्मल नाग और सूरज कुमार यादव को पुष्पमाला पहनाकर सम्मानित किया गया।

इस बैठक में वित्तीय वर्ष 2021-2022 में अच्छा व्यवसाय करने के लिए योजना बनाई गई और अन्य विषयों पर भी चर्चा की गई।
 
इस बैठक में लियाफी यूनियन कोण्डागांव के संरक्षक और जोनल उपाध्यक्ष कमलेश मोदी, सरंक्षक पंचू शोरी, अध्यक्ष शंकर लाल नेताम, सचिव नितिन पांडे, सह सचिव निर्मल नाग और अश्विनी देवांगन, उपाध्यक्ष राजेश साहू, कोषाध्यक्ष गस्ताराम सूर्यवंशी व गिरधारी शार्दुल, मीडिया प्रभारी सुरज कुमार यादव, दिनेश गोलछा,  देवराज यादव सहित समस्त अधिकारी उपस्थित रहे।
 


अन्य पोस्ट