कोण्डागांव

धान खरीदी केंद्र बड़ेबेंदरी में पकड़ाया 100 कट्टा अवैध धान
03-Mar-2022 8:36 PM
 धान खरीदी केंद्र बड़ेबेंदरी में पकड़ाया 100 कट्टा अवैध धान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कोण्डागांव, 3 मार्च। धान खरीदी केन्द्र बड़ेबेंदरी में 100 कट्टा अवैध धान पकड़ाया। खरीदी प्रभारी के विरूद्ध सिटी कोतवाली पुलिस ने प्राथमिकी कार्रवाई दर्ज कराई गई।

जिले के खरीफ विवरण वर्ष 2021-22 में 57 धान उपार्जन केन्द्रों के माध्यम से धान खरीदी 1 दिसम्बर से 7 फरवरी तक दिया गया है। इस दौरान 28 फरवरी को उपार्जन केन्द्र बड़ेबेंदरी में धान खरीदी समाप्त होने के उपरांत खरीदी प्रभारी रामूराम नेताम द्वारा धान खरीदी बड़ेबेंदरी में अवैध धान डम्प कराया गया है। जिसकी सूचना पर कलेक्टर पुष्पेन्द्र कुमार मीणा के द्वारा दिए गए निर्देशानुसार खाद्य विभाग द्वारा जांच की गई।

 जांच में खरीदी प्रभारी द्वारा 100 कट्टा धान अनुचित लाभ प्राप्त करने के उद्देश्य से उपार्जन केन्द्र में धान को मंगवाकर रखा जाना पाया गया। अवैध रूप से लाए गए 100 कट्टा जिसका कुल वजन 40.00 क्वि. से शासन द्वारा धान उर्पाजन हेतु घोषित दर 2500 रुपए प्रति क्वि. के मान से कुल एक लाख रुपए की आर्थिक हानि हुई है। इसके तहत शासन द्वारा दिए गए निर्देशों के विपरीत कार्य करने के कारण कलेक्टर पुष्पेन्द्र कुमार मीणा  के निर्देशानुसार खरीदी प्रभारी रामूराम नेताम के विरूद्ध सिटी कोतवाली पुलिस ने प्राथमिकी कार्रवाई दर्ज कराई गई।

 

 


अन्य पोस्ट