कोण्डागांव

किसान उत्पादक संघ बढ़ेगा कृषि व्यवसाय की ओर, जागरूकता प्रशिक्षण कार्यक्रम
20-Feb-2022 9:47 PM
किसान उत्पादक संघ बढ़ेगा कृषि व्यवसाय की ओर, जागरूकता प्रशिक्षण कार्यक्रम

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कोण्डागांव, 20 फरवरी।
जिले के सीनर्जी टेक्नोफिन नई दिल्ली द्वारा बायर परियोजना का संचालन छत्तीसगढ़ के  कोण्डागांव और नारायणपुर जिला में किया जा रहा है, जिनका उद्देश्य किसान उत्पादक संघ को तकनीकी के रूप सहायता प्रदान कर रही है। सरकारी विभागों की योजनाओं से कृषि व्यवसाय पर प्रशिक्षण करना, समूह के निर्देशक मंडल की क्षमता निर्माण पर प्रशिक्षण कराना, डिजिटल साक्षरता के बारे में जानकारी देना, वैज्ञानिक तकनीकी से फसल उत्पादन करना आदि है।

इसके तहत 20 फरवरी को ग्राम कोटवेल, पुसपाल में किसान उत्पादक संघ के निदेशक मंडल की क्षमता निर्माण और वैज्ञानिक तरीके से फसल उत्पादन पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम किया गया। इस कार्यक्रम में गांव के सरपंच घडवा राम मरकाम, किसान उत्पादक संघ के निर्देशक, बंशीलाल यादव, चेयरमैन देवलाल शोरी, के साथ समूह के अन्य सदस्य गण और शेयर होल्डर कृषक मौजूद रहे।

परियोजना समन्वयक प्रमुख दिलीप कुमार पटले पादप- रोगविज्ञान द्वारा परियोजना के उद्देश्य से समूह की वर्तमान समस्या और उनके समाधान के संबंध में चर्चा की और वर्तमान में लगी फसलों पर बीमारियों के पहचान कर नियंत्रण उपाय के बारे में जानकारी दी गई। इस परियोजना समन्वयक ब्लॉक स्तरीय त्रिनाथ दीवान और भूपेंद्र कुमार कश्यप द्वारा किसान उत्पादक संघ कैसे बढ़ेगा कृषि व्यवसाय की ओर के बारे में जानकारी दी और सरपंच के द्वारा निदेशक मंडल को बताए गए।

इस दौरान कृषि व्यवसाय की ओर बढऩे के लिए प्रेरित किया और किसान उत्पादक संघ के निदेशक मंडल ने कार्य करने के लिए सहमति जताई।


अन्य पोस्ट