कोण्डागांव

धान खरीदी समय बढऩे से किसानों की चिंता हुई दूर- अनुराग
24-Jan-2022 10:19 PM
धान खरीदी समय बढऩे से किसानों की चिंता हुई दूर- अनुराग

कोण्डागांव, 24 जनवरी। शाकम्भरी बोर्ड सदस्य अनुराग पटेल ने जारी विज्ञप्ति में कहा कि प्रदेश में बेमौसम बरसात की वजह से धान खरीदी प्रभावित हुई थी, जिससे किसानों को चिंता सता रही थी। समय सीमा में धान बेच पाना मुश्किल था। छत्तीसगढिय़ा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी किसान परिवार से आते हैं किसानों के समस्याओं को बखूबी समझते हैं। इसके चलते किसानों को बड़ी राहत देते हुए धान खरीदी की समय सीमा में वृद्धि करते हुए एक सप्ताह का समय और बढ़ाया है, साथ ही कहा किसानों को चिंता करने की जरूरत नहीं है जो कहे हैं वो निभाएंगे भी। धान खरीदी में हुई समयावृद्धि के चलते किसानों में काफी खुशी है।

पटेल ने आगे कहा कि जब से प्रदेश में कांग्रेस की सरकार आई है, किसान खुश हैं। क्योंकि जब जब किसानों के ऊपर विपत्ति आई है, भूपेश बघेल किसानों के मसीहा बनकर सामने आए हैं। हमेशा से किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए फैसला लिया है। कर्ज माफी से लेकर राजीव गांधी किसान न्याय योजना हो या पंजीयन से लेकर किसान संबंधित कोई भी समस्या हो, भूपेश बघेल सदैव किसान हित में कदम उठाते आए हैं। इससे छत्तीसगढ़ के किसान खुशहाली और समृद्धि की ओर अग्रसर हैं।


अन्य पोस्ट