कोण्डागांव
केशकाल, 16 जनवरी। छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कोको पाढ़ी के निर्देशन, केशकाल विधायक संतराम नेताम के मार्गदर्शन एवं युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव कपिलकांत नाग के नेतृत्व में युवा कांग्रेस की टीम के द्वारा स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ मिलकर बहीगांव के साप्ताहिक बाजार से कोरोना जागरूकता महा अभियान का शुभारंभ किया गया था।
शनिवार को धनोरा के साप्ताहिक बाजार में इस तीन दिवसीय महा अभियान का समापन किया गया। जहां बाजार में आए ग्रामीणों को मास्क लगाने, सोशल डिस्टेंस का पालन करने, सेनिटाइजर का उपयोग करने एवं कोरोना वैक्सीन के दोनों डोज लगवाने के संबंध में जागरुकता फैलाई गई। साथ ही जिन्होंने मास्क नहीं लगाया था, उन्हें मास्क भी बांटा गया। समापन कार्यक्रम के दौरान मुख्य रूप से जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष लादूराम उइके, जनपद पंचायत केशकाल के उपाध्यक्ष गिरधारी लाल सिन्हा, प्रदेश सचिव युवा कांग्रेस श्रीपाल कटारिया, जनपद सदस्य रोहित नाग, पार्षद पंकज नाग, रोहित कटारिया, घसिया सेठिया, दुष्यंत राणा, हिमांशु मरापी समेत बड़ी संख्या में कांग्रेसी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।


