कोण्डागांव

रवि गोयल बने आईटी सेल जिलाध्यक्ष
12-Jan-2022 4:26 PM
रवि गोयल बने आईटी सेल जिलाध्यक्ष

केशकाल, 12 जनवरी। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी आईटी सेल विभाग के द्वारा आगामी 2023 के चुनावों को देखते हुए आईटी सेल की मजबूती प्रदान करने के लिए जिला स्तर पर नवीन नियुक्तियां की गई है,  जिसमें कोंडागांव जिला अध्यक्ष के रूप में रवि गोयल को नियुक्त किया गया है। इसी क्रम में कोंडागांव विधानसभा अध्यक्ष के रूप में रविंद्र दीवान व केशकाल विधानसभा अध्यक्ष के रूप में अरमान मेमन को नियुक्त किया गया है।

ज्ञात हो कि सभी नवनियुक्त पदाधिकारी लम्बे समय से कांग्रेस की विचारधारा के साथ जुड़ कर पार्टी को मजबूती प्रदान करते हुए चुनावी समय में कांग्रेस के जीत में अपना अहम योगदान देते आ रहे हैं। वहीं इस नवीन नियुक्ति पर समस्त कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं युवा वर्ग में काफी उत्साह है।

नवीन दायित्व के लिए कोंडागांव विधायक मोहन मरकाम, केशकाल विधायक संतराम नेताम, जिला पंचायत अध्यक्ष देवचंद मातलाम, जिला अध्यक्ष झुमुक दीवान, छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव सगीर अहमद कुरेशी, आईटी सेल के प्रदेश महासचिव गीतेश गांधी, युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष विशाल शर्मा, युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव श्रीपाल कटारिया, शाहिद मेमन, जितेंद्र रजक, तरुण भौमिक, नंदू दीवान, रितेश पटेल, कपिलकान्त नाग, रोहित कटारिया, शुभम राणा आदि ने बधाई एवं उज्जवल भविष्य शुभकामनाएं दी है।
 


अन्य पोस्ट