कोण्डागांव
घर घुसकर विवाहिता से छेड़छाड़, गिरफ्तार
10-Jan-2022 10:10 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
कोण्डागांव, 10 जनवरी। सिटी कोतवाली कोण्डागांव की पुलिस ने विवाहित महिला के साथ छेड़छाड़ करने वाले युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी युवक अलबेड़ा का रहने वाला है, उसने कोतवाली क्षेत्र की एक महिला से उसके घर में घुसकर छेड़छाड़ की थी। जिसके चलते मामले की एफआईआर दर्ज होते ही उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
सिटी कोतवाली से मिली जानकारी अनुसार, कोतवाली क्षेत्र की एक विवाहिता ने 8 जनवरी की रात एफआईआर दर्ज करवाई है। पीडि़ता अपने घर के दुकान में अकेली थी, तभी संतेाष सिंह ठाकुर (30) दुकान के अंदर घुसकर उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। शिकायत पर पुलिस ने धारा 294, 506, 452, 354 कायम कर लिया। रिपोर्ट बाद संतोष सिंह ठाकुर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड जेल भेजा दिया गया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


