कोण्डागांव

नवनिर्वाचित पार्षद मनराखन ने ली शपथ
08-Jan-2022 9:29 PM
नवनिर्वाचित पार्षद मनराखन ने ली शपथ

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कोण्डागांव, 8 जनवरी।
नगर पालिका परिषद कोण्डागांव के वार्ड क्रमांक 12 में हुए उपचुनाव में विजय प्रत्याशी मनराखन लाल सोरी ने 8 जनवरी को शपथ ग्रहण किया।

मनराखन लाल सोरी ने 8 जनवरी को नगर पालिका कार्यालय के सभाकक्ष उपस्थित अतिथियों के समक्ष अपने पद और कर्तव्य का शपथ ग्रहण किया। मनराखन लाल सोरी को कोण्डागंाव एसडीएम गौतम चंद पाटिल ने शपथ ग्रहण करवाया। मौके पर नगर पालिका नेता प्रतिपक्ष तरुण गोलछा, प्रदेश कांग्रेस महासचिव मनीष श्रीवास्तव, कांग्रेस जिला अध्यक्ष झुमुक लाल दीवान, जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुखबती मरकाम, शहर अध्यक्ष तबस्सुम बानो, पूर्व पालिका अध्यक्ष कैलाश पोयाम, सीएमओ सूरज सिदार, कांग्रेस पार्टी के पार्षद व कई अन्य जन मौजूद रहे।

नगर पालिका क्षेत्र कोण्डागांव अंतर्गत भेलवापदर वार्ड क्रमांक 12 के पार्षद मंगल साहू का अचानक देहांत हो गया, जिसके बाद वार्ड क्रमांक 12 का पार्षद पद रिक्त हो गया था। इस रिक्त पदों को भरने के लिए हाल ही में हुए निकाय उपचुनाव के तहत कोण्डागांव के भेलवापदर वार्ड के लिए 20 दिसंबर को मतदान हुआ। इस मतदान की खास बात रहीे कि, कोण्डागांव विधायक व छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने यहां मतदाता के रूप में अपने मताधिकार का प्रयोग किया। 20 दिसंबर के बाद 23 दिसंबर को उपचुनाव के तहत मतगणना किया गया। इस मतगणना में कांग्रेस के प्रत्याशी मनराखन लाल सोरी पार्षद के रूप में विजय घोषित किए गए और आज पार्षद के रूप में चुने गए मनराखन लाल सोरी ने अपने पद और कर्तव्य का शपथ ग्रहण किया। शपथ ग्रहण के दौरान उन्होंने वार्ड विकास के लिए अधूरे कार्यों को पूरा करने का आश्वासन दिलाया है। तो वही कांग्रेस महासचिव मनीष श्रीवास्तव ने आशा व्यक्त किया है कि, प्रदेश में नगर पालिका कोण्डागांव सर्वाधिक कार्य करने वाले पालिकाओं में शुमार है। इसी तरह भेलवापदर वार्ड भी सर्वाधिक कार्य करने वाला वार्ड बनेगा।


अन्य पोस्ट