कोण्डागांव
कोण्डागांव, 3 जनवरी। जिले के स्थानीय चावरा हायर सेकेण्डरी स्कूल में संत कुरियाकोस एलियास चावरा का जन्म शताब्दी वर्ष बड़े धूमधाम से मनाया गया। जब तक मनुष्य भूखा है तब तक उससे शिक्षा की उम्मीद करना व्यर्थ है। संत चावरा के इस उपदेश को आत्मसात करते हुए कोरोना की गाईडलाईन को पालन करते हुए इस वर्ष गरीब तपके के लोगों को सूखे राशन के साथ साथ सेनिटाइजर मास्क, स्वेटर व कम्बल वितरण किया गया।
इस अवसर पर स्कूल की प्राचार्या सिस्टर शीबा के माध्यम से जन कल्याण के लिए विशेष प्रार्थना की गई।
बच्चों को मास्क और सेनेटाइजर की अनिवार्यता पर विशेष क्लास लिया गया। जिसमें बच्चों के साथ साथ उनके अभिभावक भी उत्साह पूर्वक हिस्सा लिया।
इस अवसर पर सिस्टर शान्तिनी, सिस्टर ग्रेस, धर्मेन्द्र यदु, रामप्रसाद शर्मा, भावेश पटेल, हितेन्द्र सिंह ठाकुर, ललित झोड़े, दीपक पम्हार, साकेत साहू, भावेश दिक्षित, पीयूष दुआ, ब्रीजेश पवार, ओम यादव, सपन मुखर्जी, परेश इक्का, काजल अंसारी, रेणु शर्मा, पूजा गढ़पाले, हर्षा शांडिल्य, साक्षी ठाकुर, आशा कुशवाहा, अनिता देहारी, गायत्री साहू, कीना सेठीया, सुभाष नायडू, दिव्यांश गेडाम, गगन साहू, आशीष राय, हियांश उसेण्डी, विनित गांधी, साहिल शर्मा, परिधी गुप्ता, सौम्या नायडू, काजल चंद्राकर, सृष्टि ठाकुर, दिशा नेताम, शिफा हुसैन, राशि शर्मा जिशा चेलियन आदि मौजूद रहे।


