कोण्डागांव

कांग्रेस स्थापना दिवस पर पार्टी का झंडा फहराया
28-Dec-2021 9:49 PM
कांग्रेस स्थापना दिवस पर पार्टी का झंडा फहराया

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कोण्डागांव, 28 दिसंबर।
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस स्थापना दिवस के अवसर पर 28 दिसंबर को जिला मुख्यालय कांग्रेस भवन में के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में पार्टी का झंडा फहराकर राष्ट्रगान किया गया और संगठन के प्रति तत्परता से कार्य करने का प्रण लिया गया। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की आजादी की लड़ाई में महत्वपूर्ण योगदान को सराहा गया।

बताया गया कि आज़ादी के संग्राम से लेकर आधुनिक भारत के निर्माण में भी कांग्रेस का योगदान है। वर्तमान में छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार द्वारा जनता के हित के लिए विभिन्न योजनाएं बनाई गई है, जिनका लाभ भी लोगों तक पहुंच रहा है।
 
इस मौके पर जिलाध्यक्ष झुमुकलाल दीवान, शहर अध्यक्ष तरूण गोलछा, महिला अध्यक्ष तबस्सुम बानो ब्लॉक अध्यक्ष भरत देवांगन, शाखंभरी बोर्ड केसदस्य अनुराग पटेल, जिला प्रवक्ता शिल्पा देवांगन, सेवादल के अध्यक्ष एमडी बघेल सुमित श्रीवास्तव शांति, पाण्डे अमन सागर कपिल चौपडा़ ननकी वैष्णव, शकूर खान पार्षद योगेन्द्र पोयम कामदेव के साथ सभी कांग्रेसी जन शामिल रहे।


अन्य पोस्ट