कोण्डागांव
कोण्डागांव, 20 दिसंबर। नाबालिग से रेप कर फरार आरोपी को पुलिस ने ओडिशा से गिरफ्तार किया है।
पुलिस अफसरों के मार्गदर्शन धारा 376 भादवि छ: पॉक्सो एक्ट मामले के फरार आरोपी रायसिंग नेताम को बांसकोट पुलिस द्वारा लगातार पता तलाश किया जा रहा था। मुखबिर से आरोपी के परछीपारा ओडिशा में होने की जानकारी मिली। वरिष्ठ अधिकारियों के आदेश से टीम गठित कर ग्राम परछीपारा, ओडिशा रवाना होकर आरोपी के मकान में दबिश दी गई। आरोपी को हिरासत में लेकर थाना लाकर पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा जुर्म करना स्वीकार करने से आज गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर न्यायालय कोण्डागांव में पेश किया गया। न्यायालय के आदेश से आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में जगदलपुर सेंट्रल जेल भेजा गया।
उक्त कार्रवाई में चौकी बांसकोट प्रभारी उप निरीक्षक विवेक सेंगर, प्रधान आरक्षक राजेन्द्र बघेल, आरक्षक सोमेश कश्यप, आरक्षक सुकनाथ मरकाम, आरक्षक पवन की अहम भूमिका रही।


