कोण्डागांव
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कोण्डागांव, 20 दिसंबर। नगर पालिका कोण्डागांव के वार्ड क्रमांक 12 भेलवापदर वार्ड में 88.65 फीसदी मतदान हुआ। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष व कोण्डागांव विधायक मोहन मरकाम ने मतदान किया। इस वार्ड में भाजपा, कांग्रेस और आप के प्रत्याशी पार्षद पद के लिए मैदान पर रहे।
आज नगरपालिका कोण्डागांव के भेलवापदर वार्ड क्रमांक 12 में आकस्मिक रूप से रिक्त हुए पार्षद पद हेतु उप निर्वाचन आयोजित किया गया था। इस उप निर्वाचन हेतु भेलवापदर में शासकीय प्राथमिक शाला भेलवापदर एवं उच्च प्राथमिक शाला भेलवापदर में केन्द्र बनाए गए थे। दोनों केन्द्रों को मिलाकर भेलवापदर में कुल 1075 मतदाता मतदान हेतु रजिस्टर्ड थे। जिनमें से कुल 953 लोगों ने मतदान किया। जिसमें 445 पुरूष एवं 508 महिलाएं शामिल थीं।
कुल 88.65 प्रतिशत मतदान हुआ, जिसमें 88.66 प्रतिशत महिलाओं तथा 88.65 प्रतिशत पुरूषों ने हिस्सा लिया। मुख्य प्रशासक पुलिस प्रशासक, की लगातार सर्चिंग प्लेग मार्च होते रहा जिस कारण गहमा गहमी के बाद भी मतदान शांतिपूर्ण सम्पन्न हुई।


