कोण्डागांव
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कोण्डागांव, 15 नवंबर। जिला मुख्यालय कोण्डागांव में 14 नवंबर से महंगाई के खिलाफ कांगे्रस की जनजागरण पदयात्रा शुरू हुई।
15 नवम्बर को कांग्रेसी पल्लारी से दूसरे दिन की जनजागरण पदयात्रा की शुरुआत किए और पल्ली, सितली, भोगाडी, इंदागांव पहुंच जन जन से मुलाकात कर नुक्कड़ सभा कर केंद्र सरकार की नाकामियों की वजह से देश में उत्पन्न महंगाई बेरोजगारी पेट्रोल डीजल रसोईगैस खाद्यतेल के बढ़ते दाम के बारे में बताए गए व छत्तीसगढ़ सरकार की पौने तीन साल की उपलब्धियों को गिनाई। भाजपा की कथनी और करनी में अंतर को भी बताया। जब भाजपा विपक्ष में होती है तब नौटंकी करती है प्रपंच करती है पर जैसे सत्ता में आती है वो सब कुछ भूल जाती है। पिछले 15 वर्षों तक छत्तीसगढ़ में सरकार रहते सिर्फ भाजपा चौमुखी विकास के लिए संघर्षरत रही, सत्ता से हटने के बाद किसान हितैषी होने का ढोंग कर रही है।
जनजागरण पदयात्रा का उद्देश्य ही यही है जनता को हकीकत से रूबरू कराना। यह पदयात्रा गाँधीजी के पदचिन्हों पर निकाली गई है, 29 नवंबर तक लगातार गांव गांव घर घर तक पहुंचेगी।
जनजागरण पदयात्रा में जिला कांग्रेस अध्यक्ष झुमुकलाल दीवान ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष भारत देवांगन जिला पंचायत उपाध्यक्ष भगवती पटेल, भंगी पटेल, धनशू नेताम, पिलाराम नेताम के साथ क्षेत्र के कांग्रेस नेता कार्यकर्ता समेत क्षेत्रवासी मौजूद रहे।


