कोण्डागांव
दंतेश्वरी माता के दर्शन के लिए मरकाम आज कोण्डागांव से होंगे पैदल रवाना
07-Oct-2021 8:27 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
कोण्डागांव, 7 अक्टूबर। छत्तीसगढ़ में शांति, खुशहाली और समृद्धि की मनोकामना को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष व कोण्डागांव विधायक मां दंतेश्वरी मंदिर दंतेवाड़ा तक 8 अक्टूबर से 4 दिनों का पदयात्रा करेंगे। पदयात्रा शीतला माता मंदिर कोण्डागांव से पूजा अर्चना के बाद प्रारंभ होगा। इसके बाद भानपुरी, पंडरीपानी, डिलमिली, गीदम से होकर 12 अक्टूबर को यह यात्रा मां दंतेश्वरी मंदिर दंतेवाड़ा 12 अक्टूबर को पहुंचेगी।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


