कोण्डागांव
केशकाल, 3 अक्टूबर। अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर पहली बार नगर पंचायत अध्यक्ष व पार्षदों ने वृद्धजनों के घर जाकर शाल एवं श्रीफल से सम्मानित करते हुए उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना की।
प्रतिवर्ष अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर बुजुर्गों का सम्मान नगर पंचायत कार्यालय ही किया जाता था, किंतु इस वर्ष बुजुर्गों के घर जाकर उनका हालचाल जानते हुए उनका सम्मान किया, यह नई परंपरा का सभी मुक्त कंठ से प्रशंसा कर रहे हैं। इस संबंध में नगर पंचायत अध्यक्ष रोशन जमीर खान ने कहा कि कई बुजुर्गों के स्वास्थ्य खराब होने के कारण नगर पंचायत कार्यालय में न आने के कारण हमने सोचा और पार्षदों के साथ मिलकर नगर के सभी बुजुर्गों के यहां जाएं और उनका सम्मान किया गया, साथ ही परिजनों को समझाइश देते हुए हर संभव देखरेख करने कहा गया।
इस दौरान नगर पंचायत केशकाल के अध्यक्ष रोशन जमीर खान एवं उपाध्यक्ष बिहारीलाल शोरी, पार्षद अनिल उसेंडी,पार्षद हेमंत बांधे, मुख्य नगरपालिका अधिकारी नगर पंचायत केशकाल नामेश कावड़े, इंजीनियर साहू एवं यदु प्रधान, महेंद्र जैन, उमेश नाग के हाथों द्वारा प्रदान किया गया। बुजुर्गों ने भी सम्मानित किए जाने पर नगर पंचायत के पदाधिकारियों को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की.।


