कोण्डागांव
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कोण्डागांव, 6 सितंबर। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश व अतिरिक्त पुलिस अधाीक्षक राहुल शर्मा के मार्गदर्शन व उप पुलिस अधीक्षक यातायात भुनेश्वरी पैकरा के नेतृत्व में जिले में हो रहे दुर्घटनाओ में कमी लाने के लिए व वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से आमचो यातायात चो गोठ के तहत जागरूकता अभियान चलाई जा रही है।
इसके तहत आम लोगों व वाहन चालकों को वर्ष 2019, 2020, 2021 में अब तक जिला में हुई सडक़ दुर्घटनाओ के मृतकों आकड़े बताते हुए, इन दुर्घटनाओं के कारण जैसे तीव्र गति से वाहन चलाना, बिना हेलमेट बिना सिटबेल्ट लगाए वाहन चलाना, शराब पीकर वाहन चलाना, मोबाईल फोन से बात करते हुए वाहन चलाना, खतरनाक ढंग से वाहन चलाना, यातायात नियमो का पालन नही करने के कारण ये दुर्घटनाए हो रही है। सांकेतिक चिन्हों के बारे में बताया जा रहा है। आज इसी परिपेक्ष्य में यातायात पुलिस के द्वारा बस स्टैण्ड में जाकर ऑटो चालक, पिकअप चालक और बस एजेंट, बस चालको को आमचो यातायात चो गोठ के तहत लोगों को सडक़ दुर्घटनाए होने के कारण और इनसे कैसे बच सकते है, इस सम्बंध में जानकारी दी गई तथा यातयात नियम सांकेतिक चिन्हों के बारे में भी बताया गया।
बिना लाइसेंस शराब पिकर बाईक चलाने वाले को हुआ 15 हजार रुपए का अर्थदंड
इसी कड़ी में यातायात पुलिस प्रभारी रविशंकर पाण्डे ने जानकारी दिया कि, उच्चाधिकारियों के निर्देश पर जिले में हो रही दुर्घटनाओं में कमी लाने के प्रयास में 3 सितंबर को यातायात पुलिस के द्वारा शराब सेवन कर वाहन चलाने वाले चालक के खिलाफ इस्तगासा तैयार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
न्यायालय सीजीएम न्यायालय कोण्डागांव ने 15 हजार रुपए का अर्थदंड दिया। इसी तरह बनियागांव के पास मोटर यान अधिनियम के तहत 34 चालकों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की गई। इसमें कुल 14 हजार 400 रुपए का समन शुल्क वसूल किया गया।


