कोण्डागांव

पूर्व प्रांताध्यक्ष जयदेव को श्रद्धांजलि
01-Sep-2021 9:04 PM
   पूर्व प्रांताध्यक्ष जयदेव को श्रद्धांजलि

कोण्डागांव, 1 सितंबर। फेडरेशन ने छत्तीसगढ़ शासकीय लघु वेतन कर्मचारी संघ के पूर्व प्रांताध्यक्ष जयदेव साहा को श्रद्धांजलि दी।

लघु वेतन कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष चमन लाल वर्मा व उपाध्यक्ष गोवर्धन लकड़ा के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष निर्मल शार्दुल, शिक्षक पंचायत नगरीय निकाय संघ के प्रांतीय उपाध्यक्ष पवन साहू, स्वास्थ्य  संयोजक संघ के जिलाध्यक्ष द्रुपद सेठिया, लिपिक वर्गीय संघ के जिला अध्यक्ष हीरा नेताम, संयुक्त कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन कोषाध्यक्ष श्रीनिवास नायडू, तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ जिला अध्यक्ष यशवंत सिंह ठाकुर, लिपिक वर्गीय संघ के जिला सचिव बलराम निषाद, पशुधन विकास विभाग अध्यक्ष मुकेश देवांगन, कोषाध्यक्ष जय सिंह मरावी की उपस्थिति में जयदेव की प्रथम पुण्यतिथि स्थानीय सर्किट हाउस में आयोजित की गई। इस अवसर पर संयुक्त कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा पुष्प अर्पित कर स्वर्गीय जयदेव को श्रद्धांजलि दी।


अन्य पोस्ट